Spread the love
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल के कई स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जान माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में मकान रहने से एक ही परिवार के कई सदस्यों की हुई मौत से वह बहुत आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयंकर बारिश के चलते लोग आपदा की चपेट में हैं। कई स्थानों पर लोगों की दुखद मौत भी हुई है और कई जगहों पर पशुशालाएं ढहने से मवेशी भी मर गए हैं।
राठौर ने सारी जानलेवा आपदा पर दुख व्यक्त करते हुए सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावितों को शीघ्रता से आर्थिक मदद दी जाए। साथ ही जिन लोगों के मकान वर्षा से गिर गए हैं, प्रशासन सरकारी खर्चे पर उन बेघर हो चुके लोगों के रहने और खाने-पीने का प्रबन्ध करे। उन्होंने प्रदेश की आम जनता से भी अपील की कि मौसम विभाग की और भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए वे नदी नालों के नजदीक न जाएं। क्योंकि अधिक वर्षा के कारण पहाड़ियों के धंसने का खतरा बना हुआ है। इसलिए हम सबको सावधानी बरतनी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed