शिमला। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने उन्हें रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उन्हें याद करते हुए उनके छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि देश में आईटी क्षेत्र के जनक तत्कालीन प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी को आज पूरे देश में उनकी जयंती पर याद किया जा रहा है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्व. राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण निछावर किए। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिसे देश कभी नहीं चुका सकता।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा के नेतृत्व में जागो हिमाचल सद्भावना यात्रा की एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 9 सितंबर तक प्रदेश के सभी 68 ब्लाकों से होकर गुजरेगी।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजी लाल कश्यप, केहर सिंह खाची, विनीत गौतम, आनंद कौशल, यशवंत छाजटा, धर्मपाल ठाकुर, यशपाल तनाईक, रितेश कपरेट, अनिता वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट, वेद प्रकाश ठाकुर, गीतांजलि भांगड़ा, इंद्रजीत सिंह, नरेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र कंवर, राजेश कुमार सेक्टू, संदीप कुमार, प्रोफेसर मोहन झारटा, सौरभ चौहान, जैनी प्रेम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, कंवर प्रताप सिंह, राजेंदर शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, रीना पुंडीर, अनिता वर्मा, कुसम वर्मा, प्रभा वर्मा, वृंदा सिंह, ऊषा दिवांटा, कांता सुयाल, हीरा देवी, निर्मला वर्मा, नीरज बक्शी, नितिन राणा सहित कांग्रेसजन व कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
