हमीरपुर। मुख्यमंत्री कंज्याण में लगभग 90 करोड़ रुपए लागत की 23 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। जयराम ठाकुर ने जाहू में 3.70 करोड़ रुपए लागत से निर्मित 33/11केवी उप-केन्द्र, उठाऊ जलापूर्ति योजना जखयोल द्वितीय और उठाऊ जलापूर्ति योजना करोटा के तहत आंशिक रूप से शामिल आबादी के लिए 2.81 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील भोरंज में 12.63 करोड़ रुपए लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना मलियां सधरैण के प्रथम चरण से चौथे चरण के सुधार एवं संवर्द्धन कार्य, गांव जिजवीं में 5.16 करोड़ रुपए की लागत से सम्पर्क सड़क के उन्नयन, 2.86 करोड़ रुपए से बस्सी बदयाना लावनी और मनोह सड़क के उन्नयन, 5.22 करोड़ रुपये की लागत के कांगू गलू से अमरोह वाया कलाहू सड़क के उन्नयन, 3.56 करोड़ रुपये की लागत के भरेड़ी भौर सुलगाण सड़क के उन्नयन, 2.65 करोड़ रुपये से गांव धिरड़ वाया दादू बडोह के सम्पर्क मार्ग, हमीरपुर जाहू सड़क पर सीर खड्ड/जबोटी खड्ड पर 4.52 करोड़ रुपये से निर्मित गर्डर सिंगल लेन पुल, बधानी में 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप-केन्द्र भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोरंज में 10 लाख रुपये से निर्मित कोविड केयर केन्द्र और भोरंज में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्लांट हैल्थ क्लीनिक का लोकार्पण किया। उन्होंने भोरंज में अग्निशमन चौकी का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने भोरंज निर्वाचन क्षेत्र के तहत 7.06 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने वाले कुनाह खड्ड के चैनलाइजेशन कार्य, तहसील भोरंज में 3.88 करोड़ रुपए लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना मलियां सधरियाण के दूसरे चरण, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 2.18 करोड़ रुपये लागत के जल एवं स्वच्छता समिति केन्द्र के निर्माण कार्य, भोरंज में 23.62 करोड़ रुपये लागत के 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल, 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भोरंज में 55 लाख रुपये लागत सेे 50 बिस्तरों पर कोविड के लिए ट्यूबिंग सहित मैनिफोल्ड सिस्टम उपलब्ध करवाने और कोविड रोगियों के लिए नवनिर्मित ब्लॉक में ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन, 95 लाख रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चम्बोह, भोरंज में 2.06 करोड़ रुपये लागत के मंडलीय कार्यालय भवन, लोक निर्माण विभाग भोरंज के कर्मचारियों के लिए 2.51 करोड़ रुपये लागत के आवास, राजकीय डिग्री महाविद्यालय भोरंज स्थित तरक्वाड़ी में 1.01 करोड़ रुपये की लागत के पुस्तकालय भवन और राजकीय डिग्री महाविद्यालय भोरंज में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर भोरंज क्षेत्र के लिए आधुनिक अग्निशमन वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
