Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर आजकल दिल्ली प्रवास पर हैं और इस दौरान उनका कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों का दौर जारी है। कुलदीप सिंह राठौर ने दिल्ली में कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से भेंट की और संगठनात्मक मुदों पर विस्तृत चर्चा के दौरान उनको हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक परिपेक्ष से भी अवगर करवाया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक, राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल से भी मुलाकात की और वर्तमान राजनीतिक स्तिथि पर चर्चा की। उन्होंने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश, मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं कांग्रेस पार्टी के आंतरिक मीडिया प्रभारी विनीत पुनिया से भी मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की राजनीतिक हालातो से अवगत करवाया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *