Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जनजातीय क्षेत्र चम्बा, भरमौर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति का विकास पूर्व कांग्रेस सरकार व स्व. वीरभद्र सिंह की ही देन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करती और लोगों को क्षेत्रवाद व जातिवाद पर बांट कर अपना राजनीतिक हित साधती है। वे चम्बा जिला के भरमौर चुनाव क्षेत्र के पांगी किलाड़ मंडल में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने लोगों से किया कोई भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावों के समय लोगों से बढ़ती महंगाई व बेरोजगारों को कम करने का जो वायदा किये थे, वह एक भी पूरा नहीं हुआ। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आज चुनावों के समय बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है, जबकि प्रदेश का सरकारी खजाना खाली पड़ा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है। भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी सीबीआई जांच से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस घोटाले में शामिल अपने नेताओं व अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सेना में अग्निपथ योजना देशहित में नहीं है। यह योजना युवाओं के भविष्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जन कल्याण कार्यों के नाम बदल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
इससे पूर्व, कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि भरमौर क्षेत्र का विकास पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की देन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह सदैव अमर रहेंगे। ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा ने इस क्षेत्र में एक भी विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूर्व वीरभद्र सरकार के कार्यों को श्रेय लेकर भाजपा लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और यहां से कांग्रेस की जीत पक्की है। 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित भरमौरी ने जनसभा में उपस्थित भारी भीड़ पर लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस की ही बनेगी और इस क्षेत्र के रुके विकास कार्य फिर से तेज होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों के नाम पर कांग्रेस विधानसभा चुनावों में अपनी जीत हासिल करेगी। इस दौरान कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों ने कांग्रेस का दामन भी थामा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed