Spread the love
शिमला। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के अवसर पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश तथा नशा निवारण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित ‘नशा नहीं जिंदगी चुनो’ दौड़ का शुभारंभ शहरी विकास आवास नगर नियोजन संसदीय कार्य विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया।
इस दौड़ में शिमला नगर की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, नागरिकों तथा वरिष्ठ नागरिकों द्वारा भाग लिया गया।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति रोकने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा शक्ति को विभिन्न रचनात्मक कार्यों में लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए हम मैदानों, खेलो तथा अन्य बौद्धिक कार्यों के प्रति अपना रुझान पैदा करें। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में लगभग एक हजार के करीब धावकों ने भाग लिया और नशा निवारण का संदेश संप्रेषित किया। दौड़ में 763 अंडर-19 आयु वर्ग, 19 वर्ष से अधिक आयु के 134 और करीब 30 वरिष्ठ नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर आयुक्त राज्य कार्य एवं आबकारी यूनुस, अतिरिक्त आयुक्त सुनील कुमार, जिला प्रशासन के अधिकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल सचिन कंवल, सहायक आयुक्त उपायुक्त डॉ. पूनम जिला खेल अधिकारी राकेश धौटा, राज्य कार्य एवं आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *