Spread the love
शिमला। प्रदेश के शिमला जिले के चियोग बाजार में शनिवार रात भीषण आग लग गई। इस घटना‌ में कई दुकानें आग की भेंट चढ़ गई। बताते हैं‌ कि आग लगने से आधा दर्जन से अधिक दुकानें और इनमें रखा करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग पर रात एक बजे तक काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस लोगों से पूछताछ करके आग के कारणों को जानने में जुटी हुई है।
बाजार में जबआग लगी, उस समय सभी दुकानें बंद थी। इस कारण अधिकांश लोग दुकानों से अपना सामान भी नहीं निकाल पाए। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ आग बुझाने में जुटी‌ रही। इस बीच दम कल कर्मी भी पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। चियोग बाजार में आग की इस घटना के बाद कुसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, ठियोग के एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए थे। उधर, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *