Spread the love
बिलासपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर खंड विकास अधिकारी सभागार बिलासपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम), सहायक रिटर्निंग अधिकारी (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) निर्वाचन क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर, नोडल अधिकारी, तथा निर्वाचन स्टाफ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने की।
इस अवसर पर मनीष गर्ग ने कहा कि चुनावों की तैयारियों को लेकर सभी निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा अभी तक 10 जिलों में इस प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है तथा इस प्रक्रिया के अंतर्गत कोई भी निर्णय लेने से पूर्व कानून एवं नियमों का अवश्य ध्यान रखें। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों की सूची को अपडेट रखने तथा उपमंडल स्तर पर सभी बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित कोई भी शंका हो तो वे मास्टर ट्रेनर से उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं ।
मनीष गर्ग ने नए मतदाताओं का पंजीकरण करने के लिए आईटीआई कॉलेज तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के छात्रों को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी बूथ लेवल पर महीने में कोई 1 दिन निर्धारित कर चुनाव साक्षरता प्रदान करने के लिए चुनाव पाठशाला आयोजित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सभी स्कूलों कॉलेजों आईटीआई में गठित चुनाव साक्षरता क्लबों में भी चुनाव प्रक्रिया को बच्चों तक पहुंचाने के लिए एक दिन निर्धारित किया जा सकता है।
मनीष गर्ग ने कहा कि नई सड़कों के निर्माण तथा नए पोलिंग स्टेशन आरंभ होने से पोलिंग पार्टी मूवमेंट के रास्तों को भी समीक्षा करने की आवश्यकता है। उन्होंने पोलिंग स्टेशन पर सभी आधारभूत आवश्यकताओं के निर्धारण के लिए उनका पूर्व निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बिलासपुर में निर्मित किये जा रहे इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट भण्डारण भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा शेष छुटपुट कार्योें को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग मुख्यालय से राष्ट्र स्तरीय प्रक्षिशक मुनीष कुमार, एसडीएम घुमारवीं, तहसीलदार चुनाव उषा चौहान, नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा तथा कम्प्यूटर प्रोग्रामर चंदन कुमार ने अपने-अपने विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *