शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश शर्मा को अपने साथ संबद्ध करते हुए उन्हें अपना राजनीतिक सचिव व प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन की देख रेख का दायित्व भी सौंपा है। इस सदंर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कार्यालय आदेश जारी करते हुए वेद प्रकाश शर्मा को यह दायित्व तुंरत प्रभाव से संभालने को कहा है।
