Spread the love

शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा है कि जिला में सभी दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। इसे मिशन मोड में लेकर 27 जुलाई, 2022 तक पूर्ण किया जाएगा। वे सोमवार को यहां विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र जारी करने के संबंध में बुलाई गई बैठक में बोल रहे थे।

आदित्य नेगी ने कहा कि जिला में 2382 नए आवेदन प्राप्त किए गए हैं, जिसमें से 1289 कार्ड को बनाया जा चुका है। वहीं मैन्युअल तरीके से बने हुए 7544 कार्ड में से 6838 लोगों को विशिष्ट पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर इस संबंध में जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आदेश जारी किए जाएंगे, ताकि जल्द से जल्द यह पहचान पत्र बनकर तैयार हो सके।
डीसी ने समिति के सदस्यों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा, ताकि 27 जुलाई, 2022 तक सभी विकलांग लोगों के विशिष्ट पहचान पत्र बनकर पूर्ण हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा, जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed