Spread the love

हमीरपुर। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हिमाचल प्रदेश के अपने तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत रविवार शाम को हमीरपुर पहुंचे। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के परिसर में पहुंचने पर स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी अजय राणा, हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं संबंधित सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली, कांगड़ा सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, हमीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, औद्योगिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमलेश परमार, मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, नगर परिषद के पदाधिकारियों और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से एसडीएम मनीष कुमार सोनी, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के निदेशक प्रोफेसर डॉ. एचएम सूर्यवंशी और अन्य अधिकारियों ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed