Spread the love
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 20 और 21 जून को हमीरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार अनुराग सिंह ठाकुर 20 जून को सुबह 10 बजे दोसडक़ा के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किए जाने वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में भाग लेंगे।
अनुराग ठाकुर 21 जून को सुबह 5 बजे सुजानपुर के निकट टीहरा के किले के परिसर में आयोजित किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी दिन दोपहर 12.30 बजे अनुराग सिंह ठाकुर बचत भवन हमीरपुर में वोडाफोन स्किल सेंटर का उदघाटन करेंगे तथा वित्तीय साक्षरता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के परिसर में नए कंप्यूटर सेंटर एवं ई-क्लास के उदघाटन समारोह में भी उपस्थित रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *