Spread the love

शिमला। शहरी विकास व आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे मेलों की संस्कृति को संजोये रखे तथा इनसे प्रेरणा लेकर आधुनिक युग में बेहतर नागरिक बने। वे कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चियोग के बंगापानी मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए बोल रहे थे। 

भारद्वाज ने स्थानीय युवाओं को विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों से प्रेरणा लेने पर बल दिया, ताकि वे भौतिक विकास के अलावा शारीरिक व्यक्तित्व पर ध्यान केन्द्रित कर सके। सुरेश भारद्वाज ने बंगापानी और चियोग क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने का आश्वासन भी दिया और वर्तमान राज्य सरकार द्वारा हर सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपए मेला कमेटी और 1.50 लाख रुपए देवता मंदिर परिसर को देने की घोषणा भी की।

वहीं, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योति सैन ने मेला कमेटी को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पूर्व चियोग ग्राम पंचायत के प्रधान राहुल ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया और स्थानीय लोगों की ओर से मांग पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कुसुम्पटी मण्डल भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका, गुड़िया सक्षम बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के पृथ्वी विक्रम सैन व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *