Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने सेल्फी विद स्कूल जन अभियान की शुरुआत की है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर अभियान की शुरुआत की। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने शिमला में एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर गौरव शर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बड़े लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के ऊपर बहुत बड़ा बदलाव लाने के लिए जन संवाद कर रहे हैं। बार-बार स्कूलों की जो दयनीय हालत है इंफ्रास्ट्रक्चर का बुरा हाल है और जिस तरीके से हिमाचल प्रदेश के बच्चों के साथ जो अन्याय हो रहा है उस को उजागर करने के लिए आम आदमी पार्टी निरंतर प्रयास कर रही है।
गौरव शर्मा ने कहा कि उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जैसे ही अरविंद केजरीवाल हमीरपुर में आए उन्होंने शिक्षा के ऊपर शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों से जनसंवाद कर जाना कि किस तरीके की शिक्षा हिमाचल प्रदेश में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में किस तरह से बेहतरी होनी चाहिए, उसको देखते हुए आज आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने एक अभियान की शुरुआत की है। इसका नाम ‘सेल्फी विद स्कूल’ दिया गया है। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता से आग्रह करती है कि वह अपने आस-पास के स्कूलों में जाएं, स्कूल के साथ सेल्फी लें और शिक्षा की बेहतरी के लिए क्या उनके विचार हैं। क्या उनके स्कूल की हालत है उस पर एक छोटा सा एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर भेजें। वीडियो, हैश टैग के साथ पोस्ट करें, ट्वीट करें, फेसबुक पर डालें। आम आदमी पार्टी ने इसके लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी लांच किया है। यह नंबर 98053-60763 है। इस नंबर में भी आप वीडियो साझा करें।
प्रदेश की दयनीय शिक्षा व्यवस्था के लिए भाजपा और कांग्रेस जिम्मेवार
गौरव शर्मा ने कहा कि अब यह हिमाचल प्रदेश की जनता को तय करना है कि उनके बच्चों का भविष्य क्या वह सुरक्षित है। जो पढ़ाया जा रहा है, इसका इंफ्रास्ट्रक्चर, जो फैसिलिटी उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में दी जा रही है, क्या वह ठीक है। अब यह जो मुद्दा है यह राजनीति का नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य से जुड़ा हुआ है। शिक्षा के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश की आम जनता से जुड़ना चाहती है और निश्चित ही शिक्षा का जो मुद्दा है वह चुनावी मुद्दा बने, ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को वोट दे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इतने लंबे वर्षों तक राज करने के बाद भी प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में कुछ नहीं किया और आज शिक्षा के जो हाल हैं, वह बद से बदतर होते गए। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के बच्चों का भविष्य उज्जवल चाहती है, ताकि बच्चा पढ़ लिखने के बाद अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed