Spread the love
शिमला। खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मज़बूत बनाते हैं। खेलों को प्रोत्साहित करने और प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई में खेल मैदानों को वरीयता दी जाएगी। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने ग्राम विकास मण्डल बटाड़ा द्वारा आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले खेलों को भी प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चंड़ीगढ़-सायरी सड़क की मैटलिंग व टायरिंग के लिए 3.38 करोड़ की राशि जबकि उमलाडवार-फ़रोग़-खलावन-दियोली सड़क के लिए 2.84 करोड़ की राशि विधायक प्राथमिकता के तहत स्वीकृत करवाई गई थी। इसी प्रकार पुजारली नम्बर-3 और हस्टाड़ी के लिए खलावन खड्ड से उठाऊ सिंचाई योजना को 8.5 करोड़ स्वीकृत करवाए गए। उन्होंने कहा कि सायरी में माध्यमिक पाठशाला खोली गई।
रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले आठ महीनों में विधायक प्राथमिकता में नावर क्षेत्र की 5 सड़कें डालकर डीपीआर बनाकर वित्त पोषण के लिए नाबार्ड को भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से फ़रोग़ गांव के सामुदायिक केंद्र के लिए 3 लाख, खलावन गांव के मैदान के लिए 2.50 लाख, बटाड़ा गांव में मंदिर प्रागण के लिए 2 लाख की राशि स्वीकृत करवाई गई हैं। रोहित ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों व जनसमस्याओं को सुना और शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्राम विकास मण्डल बटाड़ा के प्रधान रोहित शर्मा व सभी पदाधिकारियों को वॉलीबाल प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन पर बधाई दी।
रोहित ठाकुर ने वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम भमनोली व उप विजेता टीम मसली को पुरस्कृत किया। इस दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत पुजारली की प्रधान आशा शर्मा, जोन प्रभारी वेद प्रकाश सुन्टा, जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, लोकपाल छाजटा, बलबीर शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत मांदल, पूर्व प्रधान मदन शक्टान, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष भोपाल शर्मा, धनश्याम चौहान पूर्व उप प्रधान ग्राम पंचायत हस्टाड़ी, दीक्षित भारद्वाज सचिव जिला शिमला युवा कांग्रेस व मीडिया सह प्रभारी जुब्बल नावर कोटखाई भी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed