Spread the love
रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने कल्पा उपमण्डल की अनुसूचित जाति बहुल ग्राम पंचायत शुदारंग का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान लोगों से आग्रह किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं व कार्यक्रम चलाए गए हैं जिसका लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा क्षेत्र के विकास में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।
स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान दलीप कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने अपने दौरे के दौरान हमारे गांव को चुना।
इस अवसर पर जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य संतोष राज, ईसओएमए के अतिरिक्त निदेशक नीरज गुप्ता, उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, जिला परिषद सदस्य सरिता कुसान, उपमण्डलाधिकारी कल्पा शशांक गुप्ता, कल्पा पंचायत समिति के सदस्य अविनाश, उप प्रधान शुदारंग ग्राम पंचायत लायक राम, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed