Spread the love

शिमला।लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों बारे जानकारी देने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र में 17 जून से योजनाबद्ध ढंग से डोर टू डोर अभियान आरंभ किया गया है। इसके लिए भाजपा शीर्ष नेताओं द्वारा दो-दो कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है, जिनके द्वारा बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मोदी और जयराम सरकार के कार्यों की प्रतियां बांटी जा रही हैं।
कसुम्पटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने जानकारी दी कि प्रथम चरण में निर्वाचन क्षेत्र के पांच हजार घरों में प्रचार सामग्री की तीन-तीन प्रतियां वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए बूथ स्तर पर दो-दो कार्यकर्ताओं को इस कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। उनका कहना है कि अभी तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रचार सामग्री की केवल 15 हजार प्रतियां प्राप्त हुई है और दूसरे चरण में इस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर को कवर कर लिया जाएगा। भोटका ने कहा कि पिछले चार दिनों के दौरान कसुम्पटी, पंथाघाटी, कोटी, मलयाणा, मशोबरा, फागू, चियोग इत्यादि क्षेत्रों में प्रचार सामग्री बांटी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *