Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 3 से 6 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में गर्मी कि प्रकोप बढ़ेगा।
उधर, ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अन्य नगरों में भी तापमान बढ़ा है। वहीं, हिमाचल में जून के दूसरे सप्ताह के दौरान प्री मानसून की बौछारें शुरू होने की संभावना है। इसके बाद राज्य मानसून दस्तक दे सकता है। पिछले वर्ष सामान्य से छह दिन पहले यानी 13 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में प्रवेश किया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस वर्ष मानसून के सामान्य बने‌ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
स्थान अधिकतम न्यूनतम

ऊना 42.2 23.0
बिलासपुर 39.5 23.0
हमीरपुर 38.9 18.9
कांगड़ा 37.5 20.7
चंबा 36.0 16.7
नाहन 36.7 24.1
धर्मशाला 35.5 22.2
सोलन 34.8 15.4
शिमला 26.6 18.4
कल्पा 23.1 7.4
केलांग 18.9 5.4
मनाली 27.0 11.2

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed