Spread the love
ऊना। केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली ने केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा के स्थाई विद्यालय भवन के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने विद्यालय भवन निर्माण के पहले चरण में 6.53 करोड़ से सीपीडब्ल्यू एजेंसी के माध्यम से स्टाफ क्वार्टरज, चारदीवारी के कार्य तथा इलैक्ट्रिक सब स्टेशन का कार्य आरंभ करने को मंजूरी प्रदान कर दी है।
वीरेन्द्र कंवर ने इसके लिए केन्द्र सरकार और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर क्षेत्र के विकास के लिए सदैव कृत संकल्पित रहे हैं। हमारे यहां के छात्रों को अच्छी शिक्षा व सुविधा मिले इस दृष्टि से उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं। उन्हीं के अथक प्रयासों का परिणाम है कि केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के स्थाई भवन निर्माण कार्य को गति मिली है और इसके लिए वे अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हैं।
ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य आरंभ करने के लिए केवी संगठन द्वारा पहली किश्त के तौर पर 20 लाख रुपए की राशि जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा वर्ष 2010 से पहली से 12वीं कक्षा तक एक अस्थाई भवन में चल रहा है, जहां लगभग 500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में बुनियादी ढांचों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एमए हिंदी, एमए इंग्लिश सहित एमकॉम व पीजीडीसीए की कक्षाएं शुरू की गई है, जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है। कंवर ने कहा कि बंगाणा में युवाओं के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है। कॉलेज में एनसीसी के तीनों विंग शुरू किए गए हैं और पूरे प्रदेश में केवल बंगाणा कॉलेज ही एक मात्र ऐसा कॉलेज है, जहां पर एनसीसी के तीनों विंग हैं। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं पिपलू व बुधान में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा के स्थाई भवन के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों का चहुंमुखी विकास संभव हो पाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed