Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सोची समझी रणनीति के तहत पंजाब को अशांत करने की कोशिश की जा रही है।राठौर ने शनिवार को यहां कहा कि पंजाब में शांति बहाली कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सरदार बेअंत सिंह के नेतृत्व में कायम की थी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण आज यह शांति, अशांति में बदल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की एकता और अखंडता के लिए उनके नेताओं ने अपनी जान की कुर्बानी दी है और अगर इसे अब फिर से खंडित करने का कोई प्रयास किया जाता है तो कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं। 

राठौर ने आरोप लगाया कि हाल ही में देश में हुई हिंसक घटनाएं सुनियोजित रणनीति का एक हिस्सा है, जो लोगों की ज्वंलत समस्यों  बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से उनका ध्यान हटाने के मकसद से की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में साम्प्रदयिक ताकतों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटने व ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।राठौर ने कहा कि पंजाब में देश विरोधी ताकतें फिर से अपना सर न उठाएं, इसके लिये कड़े और लोगों की सुरक्षा के समय रहते उचित कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच नफ़रत न फैले और आपसी सौहार्द बना रहे, इसके लिए राष्ट्र विरोधी ताकतों से कड़ाई से निपटा जाना चाहिए। 

5 मई के कार्यक्रम को सफल बनाएं सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता – राठौर 

कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्षों से 5 मई को प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पद ग्रहण समारोह को सफल बनाने के लिये अपने-अपने  जिलों व सभी ब्लॉकों से पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में इस समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। राठौर ने सभी जिलाध्यक्षों से फोन कर उन्हें इस समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपने समर्थकों के साथ आने को कहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *