Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नए उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने प्रदेश के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिभा सिंह पार्टी के सभी नेताओं को एक साथ चलाने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का विकास का मॉडल ही प्रदेश में चलेगा। उन्होंने कहा कि जो नई जिम्मेदारी प्रतिभा सिंह को केंद्रीय आला कमान ने सौंपी है, उसके लिए वह प्रदेशवासियों की ओर से भी उनका आभार प्रकट करते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी ओर नगर निगम चुनावों के बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहराएगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed