शिमला।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व विधायक राजेन्द्र राणा को चंडीगढ़ और इसके आसपास पंजाब, हरियाणा में कर्फ्यू की वजह से फंसे प्रदेश के छात्रों और अन्य लोगों की पूरी मदद करने पार्टी की ओर से अधिकृत किया है। राठौर ने कहा कि चूंकि राजेन्द्र राणा इस समय चंडीगढ़ में ही है, इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें प्रदेश के लोगों की किसी भी सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ बातचीत कर उन्हें हर संभव सहायता देने को कहा है।
राठौर ने कहा कि देशव्यापी कर्फ्यू के कारण प्रदेश के अनेक छात्र-छात्राएं चंडीगढ़ और इसके आस-पास गेस्ट हाउस में फंसे हैं। वहीं कई कामगार व अन्य लोग भी परेशानी में हैं और कांग्रेस से मदद की गुहार कर रहे हैं। राठौर ने राजेंद्र राणा से कहा कि वह इन लोगों की स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर उनकी हरसंभव मदद करें। उन्होंने वहां फंसे लोगों से भी कहा कि वह किसी भी प्रकार से वह घबराए नहं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी सहायता के लिए राजेंद्र राणा से फोन 09418145999 पर किसी भी समय सम्पर्क कर सकते हैं।
