Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोमवार से राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू करने जा रही है। इसके तहत युवा कांग्रेस अगले तीन दिन तक जिला, मंडल व तहसील स्तर पर प्रदर्शन कर स्वास्थ्य विभाग के कथित घोटाले को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता डीसी, एसडीएम और तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजेगी। 

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि युवा कांग्रेस 15, 16 और 17 जून को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हो रहे कथित घोटालों के खिलाफ विधानसभा स्तर पर जिला उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय के सम्मुख थाली और ढोल बजाकर इस कथित भ्रष्टाचारी सरकार को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन युवा कांग्रेस इस मुद्दे को दबने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को एक बार फिर से ज्ञापन सौंपकर इस घोटाले की उच्च न्यायलय के सेवारत न्यायाधीश से जांच की मांग करेगी और प्रदेश के मुख्यमन्त्री से भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग करेगी। इस प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस ने विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *