Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत आज कैथू से कांग्रेस पार्टी के वार्ड स्तर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। कुलदीप राठौर एक दिन-एक वार्ड के तहत शिमला नगर निगम के सभी 41 वार्डों जाकर लोगों से संवाद करेंगे और वार्ड के लोगों से उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे। कैथू वार्ड में राठौर ने नगर निगम के चुनावों के लिए कांग्रेस का समर्थन करने का लोगों से आग्रह किया। उन्होंने इन दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना।

राठौर ने उन्हें आश्वासन दिया कि नगर निगम में सत्ता में आने के बाद उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग की सुविधाएं बढ़ाने और बच्चों के लिए प पार्क और खेल मैदान विकसित करने की संभावनाओ को भी तलाशा जाएगा।इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस को मजबूत करने व नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उनके साथ शिमला शहरी के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, आदर्श सूद, सुशांत कपरेट सहित कैथू वार्ड के कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *