चंबा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 196 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने चंबा में 123 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास करने के साथ 73 करोड़ रुपये की 22 विकासात्मक परियोजनाओं को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने चंबा में 73 करोड़ रुपये की 22 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए, जिसमें 3.26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गृह रक्षा विभाग की आठवीं वाहिनी के कार्यालय भवन और ट्रांजिट कैंप, पुलिस विभाग के 2.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सी.आई.डी. विंग का कार्यालय एवं आवासीय परिसर, डाइट चम्बा सरू में 4.51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 लड़कियों के छात्रावास, मरेड़ी-सिल्लाघराट सड़क पर 1.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गर्जन ब्लाह पुल, 1.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित काण्डू से अप्पर पजोह सड़क, 1.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित काण्डू से लोअर पजोह सड़क, 4.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चम्बा-घटरेड़ सड़क के सुधार कार्य, 2.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सुल्तानपुर-बाड़ी सड़क के निर्माण कार्य, 3.01 करोड़ रुपये की लागत के किरी लग्गा सड़़क के सुधार कार्य, 2.42 करोड़ रुपये की लागत के साहू से किरी सड़क के सुधार कार्य, 2.03 करोड़ रुपये की लागत से चम्बा से सरू सड़क के उन्नयन कार्य, 1.82 करोड़ रुपये की लागत से चनेड़ से भनोटा सड़क के उन्नयन कार्य, 1.90 करोड़ रुपये की लागत से किरी बांजल सड़क के निर्माण कार्य, 3.15 करोड़ रुपये की लागत से रजेरा-गूड़ा-बोग्गा सड़क के निर्माण कार्य, 1.97 करोड़ रुपये की लागत से कोहलारी से चीलबंगला सड़क के निर्माण कार्य, 2.84 करोड़ रुपये की लागत से सिरना के लिए सम्पर्क सड़क, 3.27 करोड़ रुपये की लागत से दादरी के लिए सम्पर्क सड़क, 15 करोड़ रुपये की लागत से पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज चम्बा में एम.आर.आई. मशीन, 1.27 करोड़ रुपये की लागत से जवाहर लाल नेहरू मैडिकल कालेज में 800 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट, सरोल में 6.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जी.एन.एम.नर्सिंग स्कूल के भवन, मरेड़ी में 4.30 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 के.वी. सब स्टेशन और पुलिस लाईन चम्बा में 1.78 करोड़ रुपये की लागत से आठ सरकारी आवासों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने 123 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिसमें 7.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कोहलारी से तलाई सड़क के चौड़ीकरण तथा सुधार कार्य, 3.16 करोड़ रुपये की लागत से घूम से जजनला सड़क के निर्माण कार्य, 2.21 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा से बलू वाया पक्का टाला सड़क के चौड़ीकरण तथा सुधार कार्य, बलू में 2.18 करोड़ रुपये की लागत से साई नाला पर बैली पुल के निर्माण कार्य, 2.16 करोड़ रुपये की लागत से रजेरा से धुल्लारा सम्पर्क सड़क के सुधार कार्य, 4.80 करोड़ रुपये की लागत से चम्बा-साहो सड़क पर सरोथा नाला पर 40 मीटर लम्बे पुल के निर्माण कार्य, 2.86 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महाविद्यालय चम्बा के पी.जी. ब्लॉक के निर्माण कार्य, 13.71 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना कैला, जडेरा, पल्हुइन तथा सिल्लाघराट, नाबार्ड के अन्तर्गत 5.77 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत लुड्डू, उटीप, बाट तथा बैली के लिए विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की वितरण प्रणाली के सुधार कार्य, 72.50 करोड़ रुपये की लागत की रावी/साई नदी से विभिन्न पंचायतों के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं, 4.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुलिस स्टेशन भवन चम्बा, पुलिस लाईन चम्बा में 98 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले श्रेणी-4 के सरकारी आवास तथा 94 लाख रुपये की लागत से होने वाले श्रेणी-2 के सरकारी आवासों का शिलान्यास किया।
