शिमला। नगर निगम शिमला के कर्मचारी नेता सेवानिवृत्त बलबीर ने आज अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बलबीर के गले में पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कई पार्टी नेता मौजूद थे।
