Spread the love

शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा है कि शिमला जिला शिमला में अब तक कुल 1 लाख 98 हजार 977 राशन कार्ड धारक हैं, जिसके माध्यम से 7 लाख 51 हजार 379 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार माह के तहत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 576 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को 14 करोड़ 26 लाख 911 रुपए की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई। वे मंगलवार को यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली समिति एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 64 हजार 876 एनएफएसए राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त 3 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति एवं चावल 2 किलो प्रति व्यक्ति उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत अब तक कुल 18 हजार 295 गैस कनैक्शन वितरित किए गए। साथ ही जिला में अब तक 9 हजार 282 लाभार्थियों को एक रिफिल सिलेेंडर मुफ्त में उपलब्ध करवाया जा चुका है।उन्होंने कहा कि जिला में पिछले चार माह के दौरान निरीक्षकों द्वारा 2 हजार 203 निरीक्षण किए गए तथा उचित मूल्य की दुकानों व आटा मिलों से 57 हजार 130 रुपए तथा व्यापारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए 41 हजार 985 रुपए की राशि जब्त सरकारी कोष में जमा की गई है।उन्होंने कहा कि जिला शिमला में कार्यरत 29 गैस एंजेसियों के माध्यम से पिछले चार माह के भीतर 3 लाख 83 हजार 729 उपभोक्ताओं को 7 लाख 53 हजार 677 गैस सिलेंडरों की बिक्री की गई।उन्होंने कहा कि जिला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहक 84 हजार 636 परिवारों की 4 लाख 36 हजार 190 लोगों को चयनित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें अब तक जिले में कुल 71 हजार 42 परिवार व 3 लाख 34 हजार 938 लोगों का चयन किया जा चुका है।

बैठक में‌‌ नई उचित मूल्य की दुकानों को खोलने के बारे प्राप्त प्रकरण एवं प्रचार-प्रसार उपरांत नई उचित मूल्य की दुकाने खोलने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्णचंद, खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रवण कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *