Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू की गई सभी बंदिशों को हटा दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत मास्क और हाथ की स्वच्छता के आदेश जारी रहेंगे। सरकार के अनुसार मास्क नहीं लगाने वालों का चालान कटेगा। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष व मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक प्रदेश में कोरोना की मौजूदा स्थिति व सकारात्मकता दर में तीव्र गिरावट को देखते हुए प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला लिया गया है। प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि कोविड-19 रोकथाम उपायों के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने की और आवश्यकता नहीं है। हालांकि सभी डीसी को कोविड पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्णय लेने को कहा गया है। सरकार के सभी विभागों, संस्थाओं, डीएम, पुलिस अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन को नए आदेशों की अनुपालना के लिए कहा गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed