Spread the love

शिमला।कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चामुंडा मंदिर के प्रांगण में होगा। शुक्रवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर करेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

 प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों को आवश्यक तौर पर उपस्थित होने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस अपने इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है, जिसमें पार्टी की नीतियों और उसकी विचारधारा पर कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षित संयोजक अपने व्यख्यान के साथ-साथ पार्टी की भावी रणनीति पर भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हैं।हिमराल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के दिशा निर्देश पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को इन प्रशिक्षण शिवरों में भाग लेने को कहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed