शिमला। आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज शिमला से कृष्णानगर, लक्कड़ बाजार, लालपानी से बहुत से लोगों ने पार्टी का दामन थामा। इसमें युवा कांग्रेस व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हुए। आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आज ज़िला कांग्रेस के सचिव रवि दत्त व अंशुमन ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। उनके साथ राजू नहर समाजसेवी, रितिक, दीप्ति, राखी, मयंक, निखिल गिल, तालिब, कुणाल, नितिन वर्मा, अक्षय, अरुण शर्मा शामिल हुए। पार्टी की मजबूती के लिए इन कार्यकर्ताओं ने आज से ही कमर कस ली है। गौरव शर्मा ने बताया कि बद्दी क्षेत्र से भी आज लगभग 20 लोगो ने पार्टी का दामन थामा है। उनमें समाजसेवी राजेश लांबा, दविंदर सिंह, पवन कुमार, सुनील, बलजीत सिंह, तरुण प्रीत, धर्मपाल, नीरज लांबा व इनके साथी शामिल हुए हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में उपाध्यक्ष आईडी भंडारी, सुभाष चंद्र व अभय डोगरा उपस्थित रहे। गौरव शर्मा ने कहा कि जल्द ही शिमला नगर निगम के 41 वार्डों में प्रत्याशी का चयन कर दिया जाएगा, ताकि वो वार्ड में आम आदमी पार्टी की योजनाओं को आम जन तक पहुंचा सके व जीत सुनिश्चित कर सके।
