Spread the love

शिमला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार बदले की भावना से हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के तबादले कर रही है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक अधिकारों के अनुरूप पुरानी पैंशन बहाली के लिए आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था कि कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करती और बातचीत के लिए बुलाती, लेकिन  इसके विपरीत भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज कर तानाशाही रवैया अपनाया। 

रोहित ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी प्रदेश के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि तबादला करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेक़िन बदले की भावना से सरकार द्वारा तबादलों के तुग़लकी फ़रमान ने कर्मचारियों के मनोबल को गिराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की बजाय आंदोलन करने के लोकतांत्रिक अधिकार को कुचल कर आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। ठाकुर ने भाजपा सरकार के बदले की भावना से किए गए कर्मचारियों के तबादलों को दुर्भाग्यपूर्ण क़रार दिया और कहा कि इस फ़ैसले का विपरीत परिणाम सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने भाजपा सरकार के इशारे पर युवा कांग्रेस पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़े शब्दों में निंदा की। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed