Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अग्रणी संगठनों की एक बैठक नगर निगम चुनावों के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह व इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए राठौर ने चुनावों में अग्रणी संगठनों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा नगर निगम चुनावों में उन्हें अपनी अहम जिम्मेदारी निभानी है। उन्होंने इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से अपने-अपने पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करने को कहा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *