Spread the love

शिमला। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि कोरोना संकट के दौरान हिमाचल सरकार द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों से कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं और बौखलाहट में निराधार आरोप लगाने के लिए प्रैस वार्ताएं करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेता भ्रष्टाचार के मामलो में जमानत पर हों, वो दूसरों पर भ्रष्टाचार के आधारहीन आरोप लगाएं तो वे जनता के बीच हास्य का पात्र ही बनेंगे। शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चेताया कि वो जो भी आरोप लगाएं, प्रमाण सहित लगाएं, प्रमाण रहित आरोपों का भारतीय जनता पार्टी कड़ा संज्ञान लेगी। 
रणधीर शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान हिमाचल भाजपा सरकार द्वारा प्रदेशहित और जनहित में किए गए प्रशंसनीय कार्यों का परिणाम है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक स्वतंत्र ऐजेन्सी द्वारा सर्वे करने पर बेस्ट परफॉर्मिग मुख्यमंत्री आंका गया है, जोकि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेता इस बात को पचा नहीं पा रहे, इसलिए सरकार पर उंगलियां उठाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। हिमाचल सरकार ने जहां कोरोना संकट के दौरान जनता को इस महामारी से बचाने के लिए सही समय पर सही कदम उठाए, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर आने वाले संकट के दौर में लड़ने के लिए दूरदर्शिता से काम किया। यही नहीं, इस दौरान अगर भ्रष्टाचार के कुछ मामले उजागर हुए तो तुरंत जांच करवा और कार्रवाई कर यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के प्रति अपनी ’’जीरो टॉलरेंस’’ की नीति पर कायम है।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार से न कभी समझौता किया है और न कभी करेगी। जबकि कांग्रेस पार्टी की सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे परन्तु कार्रवाई होना तो दूर, कभी जांच तक नहीं हुई। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से कहा कि शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *