शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की यह पूरी तरह आंकड़ों का महाजाल है। इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे इसकी सराहना की जाए।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बजट में युवाओं की घोर उपेक्षा की गई है। बेरोजगारी से उभरने के लिए कोई भी योजना नही है।गरीवी उन्मूलन व बढ़ती महंगाई से राहत की भी कोई योजना नही है। विक्रमादित्य सिंह ने बजट को दिशाहीन बताते हुए इस पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने यह बजट प्रदेश में आगामी चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए लोकलुभावन बनाने का प्रयास किया है। बजट पूरी तरह दिशाहीन है जिसकी न तो कोई दशा ही है और न ही दिशा।
