Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निगम की चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी पार्षदों ने जनता का काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी शिमला में नगर निगम भाजपा की बनेगी। वे बुधवार को यहां भाजपा शिमला मंडल के बूथ पालकों की बैठक में बोल रहे थे। 

इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने की थी। बैठक में अपने आध्यात्मिक व सामाजिक संदेशों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने वाले महान समाज सुधारक, परम ज्ञानी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उनको याद किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की। बैठक में बूथ स्तर पर भाजपा द्वारा हो रहे कामों की समीक्षा की गई। बूथ स्तर पर युवा, महिला एवं अन्य मोर्चों के काम को सुदृढ़ बनाने की चर्चा भी की गई। 

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कई विषयों पर विचार विमर्श के बाद काम शुरू किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां कार्यकर्ताओं की पार्टी है, वहीं दूसरी पार्टी केवल चंद परिवारों की पार्टी है। इसका उदाहरण कांग्रेस में जगजाहिर है। जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है. तब से आम आदमी को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय सभी जगह भ्रष्टाचार होता था, लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने जनता को स्वच्छ प्रशासन दिया है। 
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला डेवलपमेंट प्लान 40 साल में पहली बार लाया गया है। यह प्लान शिमला शहर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि एनजीटी के 2017 में दिए गए आदेशों में इस प्लान को लंबित बनाने की लंबित मांग थी। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल महामंत्री सुशील चौहान, गगन लखनपाल उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *