????????????????????????????????????
Spread the love

कुल्लू। कुल्लू जिला में लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के चलते उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने एडवाईजरी जारी करते हुए स्थानीय लोगों तथा सैलानियों को एहतियात बरतने की अपील की है। उपायुक्त का कहना है कि स्थानीय लोग और सैलानी बर्फबारी के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख न करें और नदी नालों से भी दूर रहें। ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण बाहरी राज्यों से आए सैलानी ज्यादा रोमांच के चलते कई बार उन क्षेत्रों का भी रुख करते हैं जहां जान पर खतरा बना रहता है। ऐसे में सैलानी इस तरह जोखिम न ऊठाएं। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी बारिश बर्फबारी के बीच दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए अनावश्यक जोखिम उठाने से बचने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक वर्षा तथा बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है।
उपायुक्त ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे बर्फबारी वाले क्षेत्रों में निजी वाहनों को न लेकर जाएं और साथ ही ट्रैकिंग रूटों पर जाने की भी कोशिश न करें। उन्होंने पर्यटन कारोबारियों से अपील की है कि पर्यटकों को गुमराह न करें और उन्हें संभावित खतरों से अवगत करवाएं।
आशुतोष गर्ग का कहना है कि अधिक बर्फबारी वाले इलाकों में और जहां सड़कों पर कोहरा जमा है वहां वाहन न चलाएं, सड़कों पर फिसलन होने के कारण हादसा होने की आशंका ज्यादा रहती है। वाहनों को पहाड़ी की ओर पार्क न करने की भी सलाह दी गई है ताकि वाहन को अथवा जान को पत्थर गिरने व भूस्खलन के कारण किसी प्रकार का नुकसान न हो। साथ ही उपायुक्त ने स्थानीय लोगों तथा सैलानियों से किसी भी आपात की स्थिति में टॉल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करने को कहा है ताकि आपदा के दौरान तुरंत प्रभावित व्यक्ति की मदद की जा सके। उपायुक्त ने जिले के समस्त एस.डी.एम. व तहसीलदारों को हर समय सतर्क रहने को कहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed