Spread the love

कांगड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कांगड़ा जिले के शाहपुर हलके के कुठमां में धौलाधार युवा क्लब कुठमां द्वारा स्व. प्रवीण राणा की याद में आयोजित प्रवीण राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर शिरकत की। इस टूर्नामेंट में कुठमां और नॉन स्टार इलेवन गगल के बीच खेला गया, जिसमें कुठमां की टीम विजेता और नॉन स्टार इलेवन गगल उप विजेता रही। केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उप विजेता टीमो को ट्राफी देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। और मैन ऑफ द सीरिज अनमोल राणा, मैन ऑफ द मैच प्रशांत को ट्राफी देकर सम्मानित किया। केवल सिंह पठानिया ने धौलाधार युवा क्लब कुठमां के युवाओं को 5100 रुपए की प्रोत्साहन राशी भी दी। पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा हलके के युवाओं को आने वाले समय में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर पंचायत में मैदानों की तरफ ध्यान दिया जाएगा। इससे युवा अपनी एनर्जी खेलों की तरफ लगाएंगे। उन्होंने हिमाचल टीम की तरफ से खेलने वाले अर्पित गुलेरिया, जो विजय हजारे ट्राफी जीत कर आये थे, उनको भी सम्मानित किया। 
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अर्पित गुलेरिया को जल्द ही सम्मानित करेगी। अर्पित गुलेरिया ने अपने गांव, शाहपुर हलके, जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है।उन्हें अर्पित गुलेरिया पर बहुत गर्व है। इस मौके पर कांता देवी, रिपन राणा, अभिषेक राणा, गुलशन राणा, अनमोल राणा, संजीव राणा, सागर राणा, अमित राणा, अमित राणा आदि युवा साथी मौजूद थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *