Spread the love

शिमला। युवा छात्र नेता सागर सिंह कलांटा को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश सोशल मीडिया के वाइस चेयरमैन की अहम ज़िम्मेवारी सौंपी है। 2014 से ज़िला सोलन से छात्र राजनीति में लगातार सक्रिय सागर सिंह कलांटा इससे पहले संगठन में सोलन कालेज में उपाध्यक्ष से लेकर ज़िला महासचिव जैसे विभिन्न पदों रहकर अपनी सेवाएं देते रहे हैं।

संगठन में लगातार इनकी सक्रियता को देखकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेश प्रभारी गौरव तुषीर, प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर व प्रदेश सोशल मीडिया चेयरमैन विनय हेटा ने सागर सिंह कलांटा को संगठन में वाइस चेयरमैन नियुक्त कर उन्हें बड़ी ज़िम्मेवारी दी है। कलांटा ने उन्हें संगठन में मिले इस अहम दायित्व के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश शीर्ष नेतृत्व का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *