Spread the love

कांगड़ा। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कांगड़ा जिले के शाहपुर हलके के धार कंडी क्षेत्र की कैट नाला घेरा, करेकी रोड सड़क की समस्या को लेकर उप प्रधान करेरी पंचायत उप प्रधान, रमेश कुमार, दुर्गा सिंह, हिरदु राम, विवेक राणा, अशवनी कुमार,सहित उप मंडल अधिकारी शाहपुर को रोड के क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मैटी, कैट नाला घेरा करेरी सड़क जो पिछले दिन पहले भारी बरसात के कारण बह गई थी, जिसके लिए विभाग ने एक वैकल्पिक मार्ग बनाया था जो भारी बारिश के कारण बह गया। इससे भितलु, बलडी घेरा बरलैह, बोनठु, रावा, खड़ी बेही, करेरी, पलोथा व नौरा आदि पंचायतो का संपर्क कट गया है। इस कारण लोगों आने-जाने व स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर काफी दिक्कत का सामना करना पर रहा है। उन्होंने कहा कि रिटेनिंग वाल का जो कार्य इस सड़क पर चला था, वह काफी समय से बन्द पड़ा है। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि विभाग को दिशानिर्देश देकर उस कार्य को करवाया जाए और वैकल्पिक रास्ता बरनेट सड़क का कार्य के लिए जो उसे भी शीघ्र शुरू किया जाए।पठानिया ने उप मंडल अधिकारी शाहपुर के समक्ष करेरी गाँव के एक व्यक्ति के बेटे, जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं, उसके द्वारा अपने पिता पर ही हमला करके दांत तोड़ने की घटना को भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस युवक के कारण आज हालात इतनी खराब है कि गाँव में बहुत दहशत हो गई है।

पठानिया ने मांग की कि उसका सही इलाज करवाया जाए, जिससे गांव में किसी प्रकार की कोई घटना न हो। पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की खाद की कमी को पूरा करने की मांग को भी उपमंडल अधिकारी के समक्ष रखा और मांग की कि किसानों को जल्द से जल्द मांग उपलब्ध करवाई जाए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *