शिमला। राजधानी शिमला में तेंदुए की दहशत जारी है। तेंदुए के दिखने मात्र से ही लोगों की सांसें थम सी जाती हैं। नववर्ष की पहली सुबह राजधानी के माल रोड से सटे यूएस क्लब में एक तेंदुआ गया। यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। उस समय जब स्थानीय महिला मार्निंग वाॅक के लिए घर से निकली ताे कुछ ही दूरी पर उन्हें कुत्ताें के भाैंकने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह नजदीक पहुंची ताे पाया कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ है और उसे देखकर कुत्ते भाैंक रहे हैं।
इस पर महिला ने तुरंत अन्य लाेगाें काे इसकी सूचना दी। इस दाैरान स्थानीय लाेग भी वहां पर इकट्ठा हाे गए। उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग काे दी और फिर वन विभाग की टीम माैके पर पहुंची। उन्हाेंने तेंदुए काे इंजेक्शन देकर बेहाेश किया और उसे रेस्क्यू कर टूटीकंडी ले गए। वन विभाग के अनुसार यह तेंदुआ अभी छाेटा है। इसकी उम्र 6 से 8 माह तक हाे सकती है।यूएस क्लब माल रोड के साथ लगता इलाका है और यहां लोग देर रात को भी चलते रहते हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लोगो ने तेंदुए को जैसे ही देखा, वैसे ही वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर इंजेक्शन लगा कर तेंदुआ को बेहोश किया। उसके बाद उसे पकड़ कर ले गए।
उधर, एसीसीएफ अनिल ठाकुर ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि यूएस क्लब नें तेंदुआ है तो वह तुरन्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ लिया। बता दें कि बीते महीने डाउन डेल में तेंदुए ने एक बच्चे को उठा कर अपना शिकार बना दिया था। उसके बाद शहर के कई इलाकों में तेंदेए दिख चुके हैं और इससे लोगों में दहशत फैली है।
