Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा कार्यसमिति बैठक हर तीन महीने में एक बार होती है और यह रूटीन की बैठक मानी जाती है। उन्होंने कहा कि कोर ग्रुप में हम इन उपचुनावों पर समीक्षा करेंगे और जो भी कमियां रही है, उनको दूर करने का हर संभव प्रयास करगे। वे बुधवार को यहां पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बोल रहे थे। खन्ना ने कहा कि बैठक में भाजपा आने वाले नगर निगम शिमला और 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भी तैयारियां करेगी। भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्यरत है और भाजपा को मजबूत बनाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में अच्छे एवं जन सेवा के कार्य किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप वे 2022 में भाजपा की सरकार को रिपीट करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ इस्तीफे सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, लेकिन पार्टी तो अभी किसी भी व्यक्ति का इस्तीफा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी केकार्यकर्ताओं ने पद छोड़ा है, पार्टी नहीं। उन्होंने कहा कि पद तो समय के साथ आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में जीत हार तो एक प्रक्रिया है और भाजपा हर चुनाव के लिए तैयार है। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यहां स्वागत किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *