Spread the love

पालमपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने कहा कि करोना महामारी हिमाचल में भी तेजी से अपने कदम पसार रही है। इसी के चलते प्रशासन कर्मचारी, आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर, डॉक्टर व पुलिस कर्मचारी अपना-अपना सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में सुलह चुनाव क्षेत्र के तहत आने वाले राधा स्वामी सत्संग परौर भी अहम भूमिका निभा रहा है। 
चौहान ने कहा कि इस सत्संग भवन को प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया है और यहां बाहर से आने वाले लोगों को रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का स्टाफ और अन्य समाजसेवी, इस जंग में अपना सहयोग दे रहे हैं। वहां पर स्वयंसेवियों द्वारा सफाई व्यवस्था से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था खुद की जा रही है और यह उनका बहुत ही सराहनीय कदम है।
संजय सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें यह कहने में अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इतना बड़ा संस्थान बनाने में पूर्व कांग्रेस सरकारों ने अपना भरपूर सहयोग दिया था। वह चाहे परमिशन लेने में हो या अन्य कोई एनओसी लेने में हो, कांग्रेसी सरकारों ने कभी कोई अड़चन नहीं डाली थी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के लोग तथा कांग्रेस की सरकार जब-जब भी प्रदेश में आएगी, ऐसे स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग किया जाएगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *