Spread the love

शिमला। शिमला जिले को रोहड़ू‌ उपमंडल के खरशाली पंचायत के खोपटवाड़ी गांव में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान राजदेव (46) निवासी खोपटवाड़ी के रूप में हुई है। इस घटना में छह कमरों का घर भी पूरी तरह से राख हो गया। मिली सूचना के मुताबिक शनिवार रात रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव तहसील की खरशाली पंचायत के खोपटवाड़ी गांव में राजदेव के घर में आग लगी। उस समय राजदेव घर पर सो रहा था और इस हादसे के वक्त वह अकेला था। उनकी पत्नी और बच्चे इस घर से कुछ दूर स्थित दोगरी में गए थे और वे वहीं पर रुक गए थे। रात को मकान में अचानक उठी आग की लपटों को दूसरे गांव लड़ोट से देखा गया। इस पर कुछ लोगों ने साथ के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा मकान जल कर राख हो गया। वहीं, मकान मालिक भी घर में फंस गया और वह जल गया। बताया जाता है कि शुरू में राजदेव का कोई पता न चल सका, लेकिन आग शांत होने के पश्चात चैक करने पर राजदेव की अदजली लाश धरातल मंजिल के एक कमरे में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों की मदद से फिर उसे बाहर निकाला गया। 
स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से जले शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी चिड़गांव अश्वनी ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हज़ार रुपए दिए गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *