Spread the love

शिमला। शिमला जिले के मशोबरा क्षेत्र के एक गांव में दोस्त के पिता के रिटायरमेंट कार्यक्रम में शामिल होने आए दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के एक सप्ताह बाद दोनों के शव पुलिस को मशोबरा क्षेत्र में मिले हैं। मृतकों की पहचान रजनीश (26) और देवी चंद (27) गांव चलामा, पोस्ट ऑफिस मटेरनी, तहसील अर्की के तौर पर हुई है। 
मिली जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर को दोस्त के पिता के रिटायरमेंट कार्यक्रम के लिए दोनों दाड़लाघाट से गाड़ी में मशोबरा के देवला गांव आए थे। छह दिन बीतने के बाद भी दिवाली पर जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद से ढली थाना पुलिस की टीमें युवकों की तलाश में जुटी। 
पुलिस ने रविवार को भी युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था। दोपहरबाद दो बजे के करीब बलदेयां-घराटनाला सड़क पर ठेला मोड पर वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा पड़ा मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed