शिमला। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में मुलाकात की। अविनाश राय खन्ना ने इस दौरान अपनी पुस्तिका सामाजिक चिंतन का अंग्रेज़ी अनुवाद राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को भेंट किया। अविनाश राय खन्ना ने अपने रेडक्रास के अनुभवों को राज्यपाल से सांझा किया।
खन्ना ने बताया कि कोविड के समय जिस प्रकार से समाज ने जन कल्याण के लिए काम उसकी एक रिकॉर्ड दर्ज होने चाहिए और यह पुस्तक उसी कार्य की एक प्रस्तुति है। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव पायल वैद्य, मीडिया सह प्रभारी कर्ण नंदा एवं जिला अध्यक्ष सोलन आशुतोष वैद्य उपस्थित रहे।
