Spread the love

शिमला। ग्रीन न्यू शिमला सोसाइटी ने एक वेबीनार का आयोजन किया। इसमें मेजर जनरल डॉ. नरेंद्र कोतवाल, जो कि सेवा मैडल और वरिष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित हैं, ने “जीवन शैली जनित रोगों पर एक विहंगम दृष्टि एवं पर्यावरण का प्रभाव” विषय वस्तु का अत्यंत सामयिक एवं सटीक विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने सबकी जीवन शैली में इसके अनुरूप कदम उठाए जाने से विभिन्न रोगों से अपनेआप को बचाने के लिए तथा जो व्यक्ति रुग्णावस्था में चले गए हैं, उन्हें भी इससे उभरने का मार्ग प्रशस्त करने में अवश्य सहायता प्राप्त होने पर प्रकाश डाला। बता दें कि जनरल कोतवाल देश के जाने माने एनडोक्रोनॉलोजिस्ट हैं।
वेबिनार का प्रारम्भ सोसायटी की अध्यक्ष माला सिंह ने स्वागत भाषण से किया। उन्होंने उपस्थित सभी का वेबिनार में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष तौर पर  जस्टिस अभिलाषा कुमारी, ज्यूडिशियल मेंबर लोकपाल ऑफ इंडिया, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शिमला की विभिन्न एनजीओ के सदस्य, न्यू शिमला के आर डब्ल्यू एस के सदस्य  ग्रीन न्यू शिमला के सदस्य, रोटरी हिल क्विज़ की सदस्यों और जनरल कोतवाल के स्कूल के मित्रों का, जोकि विभिन्न शहरों व विदेशों से वेबिनार में शामिल हुए थे, का स्वागत किया। इस वेबिनार में करीब 70 लोगों ने हिस्सा लिया। 
ग्रीन न्यू शिमला सोसायटी की ओर से जनरल कोतवाल का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए माला सिंह ने कहा कि जनरल कोतवाल ने ना केवल समय निकाल कर इस महत्वपूर्ण विषय पर हम सब का मार्गदर्शन किया, बल्कि प्रश्नोत्तरी के दौरान लोगों द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों का भी जवाब दिया। उन्होंने रोजाना जिंदगी में व्यायाम, सैर और सदा मुस्कुराने का गुरु मंत्र दिया। उन्होंने तनाव मुक्त जीवन शैली को अपनाने एवं स्वस्थ खाने की सब को सलाह दी। वेबिनार का संचालन प्रो. अपर्णा नेगी ने किया। उन्होंने जनरल कोतवाल के जीवन व उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अन्त में नीना सूद ने डा. कोतवाल और अन्य उपस्थित जनों का धन्यवाद किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed