Spread the love

सुंदरनगर। सुंदरनगर के व्यापार मंडल के 17 अक्टूबर को प्रस्तावित  संगठनात्मक चुनावों को लेकर रूपरेखा तय करने को प्रदेश व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल की अध्यक्षता में यहां व्यापारी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के कार्यकारी उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम महाजन, जिला संगठन मंत्री धर्म पाल अवस्थी, बी.बी.एम.बी. कालोनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी सैनी, कृष्ण चंद व नरेश धीमान भी शामिल थे। 

बैठक में तय किया गया कि सुंदरनगर व्यापार मंडल के चुनाव में सभी वर्गों के व्यापारी-कारोबारी आपस में मिलकर कार्य करेंगे। यह चुनाव सभी व्यापारी-कारोबारियों के सहयोग से संवैधानिक तरीके से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया जाएगा। उन्होंने कहा इस चुनाव में पंजीकृत सदस्य ही हिस्सा ले सकेंगे। संयुक्त वक्तव्य में व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारी एकता व व्यापारी हितों को किसी तरह की कोई आंच नहीं आने दी जाएगी, यदि कोई तत्व व्यापारी एकता को तोड़ने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *