Spread the love

शिमला। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार से हिमाचल दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई मार्ग से दोपहर 12:45 पर अनाडेल पहुंचेंगे, जहां से वह होटल पीटरहॉफ जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दोपहरबाद 2:10 पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत जतोग टूटू में एक टीकाकरण केंद्र में जाएंगे, जहां वह पौधारोपण एवं स्वच्छता के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
केंद्रीय मंत्री दोपहरबाद 3 बजे खलीनी पहुंचेंगे, जहां वह भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित एक रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत पीयूष गोयल होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
25 सितंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 11 बजे होटल पीटरहॉफ आएंगे और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही वे मुफ्त राशन के बैग वितरण करेंगे और वाणिज्य शपथ मनाएंगे और सभी जिलों के निर्यातकों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। उनका रात्रि विश्राम होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में होगा।
26 सितंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अनाडेल से सिस्सू हेलीपैड लाहौल-स्पीति हवाई मार्ग से जाएंगे, जहां प्रातः 9 बजे वह अटल टनल पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रातः 10:55 बजे कुल्लू के अटल सदन पहुंचेंगे और वे वहां हिमाचल के शिल्पकारो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। दोपहर 12 से 2 बजे तक पीयूष गोयल कुल्लू के अटल सदन में एक हथकरघा प्रदर्शनी में भाग लेंगे और शिल्पकारों से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 3 बजे भुंतर एयरपोर्ट से हवाई मंर्ग द्वारा चंडीगढ़ लौट जाएंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *