Spread the love

शिमला। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कमल नयन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप से विचार विमर्श के उपरांत सहकारिता प्रकोष्ठ के संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी तथा विभिन्न मंडलों के संयोजक तथा सह संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। कमल नयन ने बताया कि मंडल संयोजकों के रूप में संगठनात्मक जिला सुन्दरनगर के सरकाघाट मंडल रूप लाल, धर्मपुर मंडल अनीश शर्मा, सुंदरनगर मंडल सोमनाथ, नाचन मंडल तिलक राज सोनी, करसोग मंडल भगत राम शर्मा, जिला कुल्लू में बंजार लिखित राम कुल्लू जगन्नाथ, मनाली सोम देव महंत, जिला शिमला के कसुम्पटी संदीप अत्री शिमला ग्रामीण गौरी शंकर, शिमला शहरी रमेश जोशी, जिला सोलन में सोलन दया राम संयोजक, नेक राम सह संयोजक अर्की ओम प्रकाश, नालागढ़ राम राज, दून गुरनाम सिंह, कसौली दिनेश ठाकुर, जिला हमीरपुर के भोरंज में जगत राम, हमीरपुर अजय पटयाल, सुजानपुर मुनीश राणा, नादौन परवीन कुमार, बड़सर राजन कटोच, जिला पालमपुर पालमपुर संसार चंद जयसिंहपुर संजय कुमार, सुलह सुरिंदर गुलेरिया, बैजनाथ वीरेंदर कटोच, जिला सिरमौर नाहन राम कुमार धीमान, पोंटा साहिब राम कुमार, पच्छाद नरेंद्र नेगी, रेणुका जी भरत सिंह, शिलाई बली राम शर्मा, जिला महासु चौपाल योगिन्द्र सिंह, कोटखाई मुनीश पांटा, ठियोग विश्वजीत कैथला जिला बिलासपुर झंडूत्ता कैप्टन नन्द लाल, नैना देवी लाल सिंह घुमारवीं नन्द लाल शर्मा, जिला नूरपुर नूरपुर रघुवीर सिंह, इंदौरा विशाल कांत , फतेहपुर अरुण जरयाल, जिला देहरा ज्वालाजी पवन कुमार, देहरा रजनीश कुमार, परागपुर कुलदीप कुमार , जिला काँगड़ा शाहपुर संदीप शर्मा, धर्मशाला अमित शर्मा संयोजक चन्दर भानु सह संयोजक, नगरोटा बगवां विवेक संयोजक, राजेश कुमार सह संयोजक नियुक्त किये गए हैं ।इसके साथ ही शिव शरण चौहान, चेयरमैन हिमबुनकर फेडरेशन को प्रभारी मण्डी संसदीय क्षेत्र, संजय कुमार, पालमपुर को कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र, प्रेम ठाकुर को जिला संयोजक चम्बा तथा शेर सिंह ठाकुर को सह संयोजक जिला हमीरपुर नियुक्त किया है। 
कमल नयन ने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और सभी मंडल संयोजकों को एक सप्ताह के अंदर मंडल कार्यकारिणियों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं तथा जिन मंडलों में संयोजकों की नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं, उन्हें शीघ्र कर दिया जाएगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *