Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को यहां प्रदेश पुलिस की 58 बुलेट मोटर साइकिल, दो ट्रक और एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यही नहीं, उन्होंने ‘से नो टू ड्रग्स’ थीम पर आधारित पुलिस विभाग का जागरूकता वीडियो भी जारी किया। इसे यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कानून व व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग को नवीनतम तकनीक और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग प्रदेश के लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है और सरकार विभाग के आधुनिकीकरण और प्रभावी कामकाज के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने नए वाहनों की खरीद के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान 13 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। अब तक करीब चार करोड़ रुपए से 99 वाहन खरीदे जा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *